Big Breaking विधायक महेश नेगी को मिली बदनाम करने की धमकी, 50 लाख मांगे

337
Voice of Uttarakhand

अल्मोड़ा-   द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश नेगी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक पर भी एक महिला से दुष्कर्म का केस  चल ही रहा है तो वहीं अब किसी अज्ञात व्यत्तिफ ने विधायक को फोन कर बदनाम करने की धमकी दी है। इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा बदनामी से बचने के लिये विधायक से 50 लाख रुपये की मांग की है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार


इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह खुद द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी, वही विधायक नेगी द्वारा अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है। विधायक का कहना है कि द्वाराहाट विधानसभा में अब कैसीकृकैसी करतूतें होने लग गई है। कल रात किसी ने मुझको पूर्व की भांति फोन पर ब्लैकमेल करने की धमकी दी है। उस व्यक्ति द्वारा 50 लाख की डिमांड की है। जिसकी शिकायत उन्होंने उत्तराखंड के डीजीपी, एसएसपी अल्मोड़ा व द्वाराहाट थाने एफआईआर दी है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त