Big News शराब की होम डिलीवरी करने वाला हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

488
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   कोविड कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानों के साथ शराब की दुकानें भी बंद हैं, लेकिन कुछ लोग शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है, जिसके आधार पर प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हॉस्टल संचालक शराब की होम डिलीवरी कर रहा था।
एसएसपी के आदेश के अनुसार जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मान्डूवाला, प्रेमनगर से 59 अध्धे व 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए मान्डूवाला से हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त