Big Breaking जेल के कार्यालय सहायक ने की आत्महत्या,वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप

844
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   राजधानी देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहथे थे। बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि आवास के बगल में ही शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है। सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान रहथे थे।
वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करथे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।

Also Read....  विद्यार्थियों के मधुर-मनमोहक सुरों और वाद्य संगीत के संगम से महक उठी विरासत साधना