पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम से की भेंट, पर्यटन व्यवसायियों को राहन देने को लेकर की चर्चा

459
Voice of Uttarakhand

देहरादून-    मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भेंट की। इस दौरान सतपाल महाराज ने कोविड के दृष्टिगत प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विशेष राहत देने हेतु मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से चर्चा की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस सम्बंध में जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, वित्त सचिवअमित नेगी, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, विशेष कार्यकारी जे सुंदरियाल मौजूद रहे।

Also Read....  डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली