Good News मैक्स हॉस्पिटल ने हरिद्वार में शुरू किया कोविड-19 टीकाकरण अभियान

394
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार-   मैक्स हॉस्पिटल ने हरिद्वार में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है। नेहरू युवा केंद्र में स्थापित किए गए टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। मैक्स हॉस्पिटल के उपाध्यक्ष (ऑपरेशन्स) और यूनिट हेड डा.संदीप सिंह तंवर ने कहा कि देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है। कोविड के खिलाफ जंग में सभी को एक साथ आने की जरूरत है ताकि इस महामारी को हराया जा सके। इस कठिन समय में सबको मिलकर अपना योगदान देना चाहिए। महामारी से स्वयं को अपने परिवार को बचाने के लिए सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। महामारी से बचाव के लिए सभी के टीकाकरण के लिए प्रभावी योजना के तहत काम किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले टीकाकरण  अभियान के दौरान प्रतिदिन पांच सौ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। ताकि देश को कोविड मुक्त बनाने के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके। डा.संदीप सिंह तंवर ने कहा कि सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों को कोविन पोर्टल पर अप्वाइंटमेंट लेना होगा। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार 780 रुपये प्रति डोज की कीमत पर कोविशील्ड वैक्सीन लगायी जाएगी। टीके प्रोफेशनल चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा लगाए जाएंगे। डा.तंवर ने कहा कि टीकाकरण ही एकमात्र तरीका है जिसके माध्यम से कोविड को हराया जा सकता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ