Big Breaking News उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का निधन

383
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   उत्तराखंड कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का निधन हो गया है, जो कि उत्तराखंड की राजनीति के आज बहुत बड़ी धक्के वाली बात है, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश को उन्हें दिल्ली में आज सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसमें उनकी मौत हो गई है। दिल्ली के उत्तराखण्ड सदन में हुई उनकी मृत्यु, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश की उम्र 80 साल की थी, इन्दिरा ह्रदयेश उत्तराखंड की राजनीति में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध थी, उत्तर प्रदेश से शुरू की अपनी राजनीतिक सफर नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने समाप्त की। इन्दिरा ह्रदयेश को दिल्ली से हल्द्वानी लाया जा रहा है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ