मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की बधाई

446
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदार्यनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नमामि गंगे और स्वच्छ भारत का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने में भी हमें सहयोगी बनना होगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि