Big News प्रदेश में अगले 5 महीनों में सरकारी विभागों में नौकरियों का सुनहरा मौका, 8000 पदों पर होगी भर्ती

678
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   चुनाव नजदीक आते ही सरकार सक्रिय हो गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड में इस साल नवंबर माह तक सरकारी विभागों में लगभग 8 हजार पदों पर भर्ती की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने भर्ती एजेंसियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देेेकर यह संकेत दिए हैं।

मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह ने लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा भर्ती सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष व अन्य अफसरों से कहा कि जितने पदों के लिए अब तक विज्ञप्ति जारी हो चुकी है, उनके लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दें।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

कोविड संक्रमण लगभग खत्म हो रहा है, ऐसे में भर्तियों में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। बैठक में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी ने बताया कि लगभग 900 पदों पर भर्ती शुरू होनी है, जिसमें सभी प्रांतीय सेवा संवर्ग शामिल हैं।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

6 हजार पदों के लिए परीक्षा जल्द

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने बताया कि एलटी शिक्षक, स्नातक वर्ग, इंटरमीडिएट, सहायक लेखाकार, पटवारी के लगभग 6000 पदों के साथ अन्य कुछ संवर्ग के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है, जल्द ही लिखित परीक्षा शुरू करा दी जाएगी।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

300 चिकित्सकों की भर्ती की तैयारी

चिकित्सा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. डीएस रावत ने बताया कि लगभग तीन सौ चिकित्सक व कुछ पैरामेडिकल स्टाफ के भर्ती की प्रक्रिया जल्द की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विधानसभा चुनावों से पहले आठ हजार से अधिक बेरोजगारों को नौकरियों का तोहफा दे सकती है। बैठक में कार्मिक विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।