Big Breaking news चैन स्नैचरों की पुलिस को खुली चुनौती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

820
Voice of Uttarakhand

रुड़की-   (सलमान मलिक)  रुड़की के गोल चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर अपने पति के साथ जा रही एक महिला से दिनदहाड़े चेन लूट की घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गए है चैन लूट की यह घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई

बता दे की रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में गोल चौराहे के पास सोमवार की शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर अपने पति के साथ जा रही एक महिला की चैन लूट ली है और फरार हो गए है चैन लूट की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका एक वीडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में बदमाश चैन को लुटते हुए साफ़ दिखाई दे रहे है दरअसल ढंढेरा निवासी रिफाकत अली अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के लिए घर से निकले थे सोमवार की शाम जब वो वापस घर जा रहे थे तो जैसे ही वो गोल चौराहे के पास पहुंचे तो उन्होंने मोड़ होने के कारण स्कूटी की रफ़्तार धीरे कर ली जिसके तुरंत बाद ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से चैन को खींच लिया और फरार हो गए घटना के बाद मौके पर लोगो की काफी भीड़ जमा हो गई कुछ लोगो ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन