लोस अध्यक्ष का दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर वर्चअल बैठक हुआ आयोजन, स्पीकर अग्रवाल ने भी किया प्रतिभाग

690
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर लोक सभा द्वारा देश भर के पीठासीन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अपने दो साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी गयी। वहीं सभी राज्यों के पीठासीन अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यकाल के अनुभव को भी साझा किया गया।
लोक सभा अध्यक्ष की  अध्यक्षता में आयोजित  वर्चुअल  बैठक के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने भी प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अपने चार साल के कार्यकाल के कार्यों को डिजिटल पटल के माध्यम से बैठक में रखा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में  संसदीय लोकतंत्र की कार्यवाहियों को मजबूती प्रदान हुई है। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को उनके दो वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर अपने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वर्चुअल बैठक के दौरान देश भर के सभी राज्यों के पीठासीन अधिकारी  ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष द्वारा सभी राज्यों में कोरोना की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई। वहीं लोकसभा अध्यक्ष  द्वारा सभी राज्यों के विधानसभा सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी वार्ता की गई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन