बड़ी खबर दिन-दहाड़े सभासद पर गुलदार ने किया हमला, दहशत

791
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   डोईवाला क्षेत्र में सपेरा बस्ती में अचानक गुलदार की धमक से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण के ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। वहीं सभासद का इलाज डोईवाला सीएससी में चल रहा है।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग की ओर से गुलदार को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गुलदार को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.लोगों की भीड़ देख गुलदार इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान गुलदार ने अचानक वार्ड न-10 के सभासद ईश्वर रौथाण पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए.बता दें कि, वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन