Big News वीडियो बनाने के लिए नदी में कूदे दो युवक एक की मौत, एक बाल-बाल बचा

386
Voice of Uttarakhand

रानीखेत-   गगास नदी में नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई
एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू किया
रानीखेत। बग्वालीपोखर गगास नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव को शुक्रवार सुबह रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला।
बता दें कि लियाकुलसीवी गांव निवासी कुंदन सिंह अपने दोस्तों के साथ गगास नदी के खरटी खाव तालाब में नहाने गया था। युवक नहाते समय अचानक नदी में डूब गया।युवक के डूबने का कुछ दोस्तों ने वीडियो बना लिया। युवक के डूबने की सूचना दोस्तों ने ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को खोजना शुरू किया, लेकिन युवक नहीं मिला।
जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की डूबने की सूचना एसडीआरएफ को दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक का रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ की टीम बीते दिन से युवक की खोजबीन कर रही थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ