Big Breaking चारधाम यात्रा पर रोक, हाईकोर्ट ने दिए दर्शन लाईव कराने के आदेश

388
Voice of Uttarakhand

नैनीताल-   जहां प्रदेश सरकार से एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला लिया था। और उसपर अमल करने के लिए प्रशाासन ने तेजी से कवायद भी शुरू कर दी थी। किन्तु उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा 1 जुलाई से चारधाम यात्रा करवाने के फैसले पर रोक लगा दी है। उव्च न्यायालय ने भक्तों की आस्था को देखते हुए दर्शन लाईव करवाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सचिव पर्यटन और सचिव स्वास्थ्य को पुनः जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27