बड़ी खबर चीनी मिलों के मृतक आश्रितों को उनकी योग्यतानुसार नौकरी देने के मंत्री ने दिए निर्देश

508
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानन्द ने चीनी मिलों के मृतक आश्रितों को नौकरी देने विषय की समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी देने के सम्बन्ध में गम्भीर है। विधान सभा में बैठक लेते हुए मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि सरकारी और सहकारी चीनी मिलों में मृतक आश्रितों की सूची तैयार कर ली जाय और मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने की कार्यवाही की जाय।
इस सम्बन्ध में सरकारी और सहकारी चीनी मिलों मृतक आश्रितों को स्थायी, संविदा, आउट सोर्सिंग और सीजनल कर्मिकों की तरह लाभ मिल सकेगा। मंत्री ने कहा इसके लिए आवश्यकता पडेगी तो नियमों में बदलाव किया जायेगा अथवा नियमों का शिथिलीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि चीनी मिल में कार्य करने वाले कार्मिकों की आर्थिक स्थिति पूर्व से ही अच्छी नहीं होती है इसलिए मानवीय आधार पर भी इस प्रकरण में बिलम्ब स्वीकार्य नही होगा। इस अवसर पर प्रभारी सचिव गन्ना विकास चन्द्रेश यादव, प्रभारी सचिव वित्त वी. षणमुगम, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, चीनी मिलों के महाप्रबन्धक और सुगर फेडरेशन के महाप्रबन्धक उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ