मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

417
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना जीवन खतरे में डालकर आम आदमी के जीवन को बचाने का कार्य किया है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं का ही यह परिणाम है कि कोविड की  आज जो स्थिति सुधर रही है उसमें उनका अहम योगदान है। चिकित्सक सच्चे मायनों में मानवता के योद्धा हैं। नेशनल डॉक्टर्स डे समाज में चिकित्सकों के महत्व और योगदान को समझने का भी दिन है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ