कोटद्वार से बड़ी खबर गुलदार ने बनाया युवक को निवाला,ग्रामीणों में रोष,

692
Voice of Uttarakhand

कोटद्वार। कोटद्वार में गुलदार ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। घटना द्वारीखाल की है, जहां अपनी बकरी चराने के लिए गए बागी गांव के युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है।
गुलदार के हमले में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह उम्र 28 साल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। जब पृथ्वी बकरी चराने के लिए नयाद नदी पुल पार कर मतोली पास गया था। जहां गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। युवक का शव बरामद हो चुका है। राजस्व विभाग ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ