बड़ी खबर भट्ठा स्वामी की हत्या का हुआ खुलासा

481
Voice of Uttarakhand

मंगलौर  (सलमान मलिक)–  बीती 26 जून को मंगलौंर कोतवाली क्षेत्र के कुमराडा गाँव स्थित एक ईंट भट्ठे पर भट्ठा स्वामी की हुई हत्या के मामले में मंगलौंर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है जबकि हत्या का षड्यंत्र रचने वाले सात आरोपी अभी फरार है, जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। मंगलौंर कोतवाली में घटना का खुलासा हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, दो ख़ोखे व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

आपको बता दे मंगलौंर कोतवाली क्षेत्र के कुमराडा गाँव स्थित एक ईंट भट्ठे पर बीती 26 जून को भट्ठा स्वामी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, घटना के बाद पुलिस के आलाअधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जल्द ही खुलासा करने की बात कही थी। घटना के अनावरण के लिए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी देहात व सीओ मंगलौंर के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। आज उक्त घटना के मामले में हरिद्वार एसएसपी ड़ी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस. ने मंगलौंर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि ईंट भट्ठे को लेकर रंजिश के तहत भट्ठा स्वामी की हत्या को अंजाम दिया गया था। जिसमे दो शूटरों को पुलिस ने धरदबोचा है जिनमे एक आरोपी विपिन थाना मंगलौंर व दूसरा आरोपी अभिषेक थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो 315 बोर के तमंचे, 2 ख़ोखे व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

वहीं हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि घटना का षड्यंत्र रचने वाले सात आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। वही एसएसपी ने घटना के सफल अनावरण पर पुलिस टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा भी की है

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ