केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संभाला चार्ज

741
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   नैनीताल-उधमसिंह नगर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय का कार्यभार संभालने के बाद नए मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि जो प्राथमिकताएं सरकार की हैं, वही उनकी भी हैं।

अजय भट्ट ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा है कि “केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में मुझे जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार. 21 वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। गौर हो, उत्तराखंड के नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में अजय भट्ट मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में राजनीतिक समीकरण जिस गति से हाल में बदले हैं, उसके हिसाब से मोदी कैबिनेट विस्तार में सांसद अजय भट्ट को जगह मिली है।