जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में पहल करने की अपेक्षा की

613
Voice of Uttarakhand
देहरादून-   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ एवं सुंदर परिवार की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी से जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में पहल करने की अपेक्षा की है।
       विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही अन्य आधारभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए इस दिशा में जन जागरूकता एवं सहभागिता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे हम असंतुलन की स्थिति से बचाव तथा कुपोषण से मुक्ति पाने में भी सफल हो सकेंगे।
Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ