Big News हरिद्वार पुलिस ने किया 2 करोड़ की डकैती का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार,5 फरार

585
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार – पुलिस ने गुरुवार को मोरातारा ज्वेलरी शोरूम पर हुई दिनदहाड़े दो करोड़ की लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि फरार 5 आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पकड़े हुए आरोपियों के पास से दो लाख रुपये नगद, चांदी की एक मूर्ति और दो तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी यूपी के बुलंदशहर में सक्रिय एक गैंग के सदस्य हैं।
हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद से जिला पुलिस, एसटीएफ, सीआईयू आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। इसके लिए 10 टीमें गठित की गई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर रुड़की के जिला पंचायत गेस्ट हाउस के केयरटेकर को पुलिस ने हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को यूपी के सहारनपुर और बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का दावा है कि अभी मोरातारा ज्वेलर्स से लूटा गया सारा माल बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ सामान बरामद किया गया है।
. एसएसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला बुलंदशहर का नामी सतीश चौधरी गैंग है. जो पूरे नॉर्थ इंडिया में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है।  फरार आरोपियों में सतीश चौधरी पुत्र महेंद्र निवासी थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर, अमित उर्फ फौजी पुत्र किरण पाल निवासी थाना भवन शामली, संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम बसोदी थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर, नितिन मलिक पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरमाली थाना शामली और विकास उर्फ हिमांशु निवासी रोहिणी शामिल हैं। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ, हरिद्वार एसओजी और ज्वालापुर पुलिस की टीमें यूपी और दिल्ली से लेकर हरियाणा तक डेरा डाले हुए हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ