सीएम धामी राज्य आंदोलनकारियों की शीघ्र बैठक बुलाएंगे, धीरेंद्र प्रताप को दिया आश्वासन

710
Voice of Uttarakhand
देहरादून-   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप को नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई एक भेंट के दौरान आश्वासन दिया है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर वे शीघ्र ही राज्य निर्माण आंदोलन कारियों की एक बैठक बुलाएंगे और उनकी समस्याओं पर विचार करेंगे।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रताप से 10 मिनट बात की और तभी धीरेंद्र प्रताप ने उन्हें बताया कि कल ही देहरादून में हजारों राज्य आंदोलनकारियों ने राजभवन का घेराव किया है और 10 प्रतिशत आरक्षण, जिन  आंदोलनकारियों की सरकारी नौकरियां निरस्त हुई हंै उनकी बहाली, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने और आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन दिए जाने जैसे सवालों पर राज भवन का घंटों घेराव किया। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि वे राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं और शीघ्र ही उनकी बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करेगी।
Also Read....  मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री