बड़ी खबर जीएमएस रोड पर तड़के आटो पलटा, चालक की मौके पर ही मौत

498
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   जीएमएस रोड पर तड़के एक आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किन कारणों से हुआ इसका पता लगाने के लिए फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पटेलनगर कोतवाली की बाजार चैकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि आटो बल्लूपुर से शिमला बाईपास की तरफ जा रहा था। शराब ठेके के निकट अचानक आटो रेत बजरी से कच्ची सड़क पर चला गया और पलट गया। हादसे में आटो चालक मुस्तकीन निवासी ब्राह्मणवाला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय आगे से एक मुर्गों से लदा पिकअप भी गुजरा था।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ