Big Breaking प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

816
Voice of Uttarakhand
हरिद्वार-   हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रिश्तेदार ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार के साथ शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना करने में आरोपी की मदद की है।
मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बीती रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है। मृतक की शिनाख्त रविंद्र पुत्र ब्रजवीर निवासी जमालपुर कला के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम पेनल्टी और कुमार बताया जा रहा है। पास के ही सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज भी सामने आई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ