हरिद्वार से बड़ी खबर पतंजलि फूडपार्क परिसर में बस के नीचे आने से महिला की मौत, भीम आर्मी का हंगामा

586
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार- प्रसिद्ध योग गुरू बाबा के पतंजलि फूडपार्क परिसर में कर्मचारी वाहन बस के नीचे आने जाने से एक कार्यरत एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। परिसर में बुरी तरह तड़फ रही इस महिला पर सबसे पहली नजर गेट पर कार्यरत गार्ड की पड़ी जिसने सबसे पहले इस महिला की ओर दौड़ लगायी, इसके बाद कई और लोग वहां पहुंचे। महिला ने तड़फ कर दम तोड़ दिया।  इस घटना के बाद भीम आर्मी और मृतक के परिजनों ने भारी संख्या में फूड पार्क के बाहर हंगामा कर दिया।
समाचारानुसार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के गांव भट्टीपुर निवासी जग रोशनी (45) काम के लिए घर से निकली, जैसे ही वह फैक्ट्री के गेट पर पहुंची फैक्ट्री में लाने – ले जाने वाली बस की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की तस्दीक करते हुए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद गुस्साए महिला के परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूड पार्क के गेट पर पहुंचकर हंगामा किया गया और मुआवजा देने की मांग की।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ