देहरादून शहर को टीवीएस का तोहफा नवीनतम शोरूम व ऑटोमेटेड वर्कशॉप (विराज टीवीएस) का भव्य उद्घाटन

511
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   दोपहिया वाहन बनाने में अग्रणी टीवीएस मोटर कंपनी जो अपने ग्राहकों को नित्य नई तकनीक से अवगत कराती रही है। जिसके पास 100 सीसी से 310 सीसी पावर, स्टाइल और माइलेज के वाहनों की एक विशाल शृंखला जैसे- मोपेड, स्कूटी पेप +, जेस्ट, जुपिटर, एनटॉर्क, स्पोर्टस रेडिऑन, स्टार सिटी+, अपाचे 160/ 180 एवं आरआर 310 उपलब्ध है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

टीवीएस मोटर कंपनी ने आज देहरादून के व्यस्ततम व्यवसाईक क्षेत्र राजपुर रोड में अपने अत्याधुनिक शोरूम व पूर्णतया ऑटोमेटेड वर्कशॉप मेसर्स विराज टीवीएस का भव्य उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे संपन्न किया।
नीलेश पाटिल, एरिया मैनेजर, टीवीएस मोटर कंपनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शोरूम का उद्घाटन किया साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी के समीर सिंह, एरिया सर्विस मैनेजर ने ऑटोमेटेड सर्विस शॉप तथा रजत मोहन, टीएम, सेल्स एवं अवितोष सिंह चौहान, टीएम, सर्विस ने पार्ट्स काउंटर का उद्घाटन किया। विराज टीवीएस के रजत सिंह एवं विकास त्यागी ने बताया कि टीवीएस बाइक की संपूर्ण एवं BSVI लेटेस्ट रेंज हमारे शोरूम में उपलब्ध रहेगी और मैं स्वयं सर्विस सेंटर की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए सदैव उपस्थित रहूंगा।
कंपनी के नीलेश पाटिल, एरिया मैनेजर जी ने विशेष प्रश्न के उत्तर में बताया टीवीएस ही एकमात्र ऑटोमोबाइल कंपनी है, जिसके पास मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोपेड इत्यादि समस्त दोपहिया वाहनों की संपूर्ण BSVI रेंज उपलब्ध है।
इस अवसर पर कंपनी के नेटवर्क मैनेजर व नगर के गणमान्य नागरिक तथा अतिथि उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ