CM पुष्कर धामी ने मीराबाई चानू को मेडल जीतने पर बधाई दी

513
Voice of Uttarakhand

देहरादून-.   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 49 किलोग्राम कैटेगरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी है। टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश को पहला पदक मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश के लिये और भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

Also Read....  उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह