अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री धामी ने

522
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार  जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे तथा हमारी भावी पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ