देहरादून से बड़ी खबर ग्रेड-पे की मांग को लेकर देहरादून सहित कई शहरों में प्रदर्शन,

619
Voice of Uttarakhand

देहरादून। ग्रेड-पे की मांग पर पुलिस कर्मियों के परिजनों ने रविवार को प्रदेश के कई शहरों में धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक पुलिस मुख्यालय इस मामले में लगातार अपने जवानों का पक्ष सरकार के सामने रख रहा है। ग्रेड-पे को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर रविवार 25 जुलाई को देहरादून में परेड ग्राउंड सहित अन्य शहरों में भी पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा धरना देने के मैसेज को वायरल किया जा रहा था।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने पुलिस कर्मियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। देहरादून सहित रुद्रपुर में भी पुलिस के परिजनों ने धरना देकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले में लगातार अधीनस्थ कर्मियों को समझाने बुझाने का भी प्रयास चलता रहा। इसी क्रम में अलग- अलग जिलों में पुलिस कप्तानों ने अपील जारी कर, पुलिसकर्मियों को 27 जुलाई को प्रस्तावित सब कमेटी बैठक का इंतजार करने को कहा गया है।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ग्रेड-पे को लेकर सरकार ने कैबिनेट की उपसमिति गठित कर रिपोर्ट मांगी है। पुलिसकर्मी इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रेड-पे के मसले पर परिजन सड़क पर उतर आए हैं। देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद रविवार को बड़ी संख्या परिजन देहरादून में गांधी पार्क पर पहुंच गए। कांग्रेस सेवादल समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों के साथ पुलिसकर्मियों के परिजन प्रदर्शन में शामिल रहे। इन्हें पुलिसकर्मियों के 4600 गेड-पे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश