विधानसभा का मानसून सत्र 23 से 27 अगस्त तक

363
Voice of Uttarakhand

देहरादून-.   उत्तराखंड का विधानसभा का मानसून सत्र 23 से 27 अगस्त के बीच आयोजित होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र के आयोजन तिथि पर मुहर लगाई गई। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि विधायी विभाग की ओर से विधानसभा सत्र आयोजन के प्रस्ताव को रखा गया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र 23 से 27 अगस्त के बीच देहरादून स्थित विधानभवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विदित है कि विधानसभा सत्र आयोजन की छह माह की अवधि सितम्बर माह के पहले सप्ताह में पूरी हो रही थी। इसलिए सितम्बर से पहले सत्र आयोजित किया जाना जरूरी था। इसे देखते हुए अब सत्र के आयोजन पर मुहर लगा दी गई है। राज्य में विधानसभा के इससे पहले के दो सत्र कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत सीमित कर दिए गए थे। इसके बाद अब सरकार ने पांच दिन का सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Also Read....  विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव