राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान रहा डॉ. नौटियाल का- मुख्यमंत्री धामी

631
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ जे.एन. नौटियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. जे. एन. नौटियाल का राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी पंचकर्म रहते हुए राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश में आयुष एवं वैलनेस टूरिज्म क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम