ब्रेकिंग जल-जीवन यात्रा का सीएम पुष्कर धामी ने किया फ्लैग ऑफ।

537

देहरादून – जल-जीवन यात्रा का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। इस यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना एवं ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में किया जा रहा है।

Also Read....  उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में बंपर प्रमोशन: त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक, त्रिलोचन पाठक वरिष्ठ प्रबंधक, सतीश पुरोहित व सुशील तिवारी सहित 16 अधिकारियों/कार्मिकों को नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा।

Also Read....  पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल जीवन यात्रा के संयोजक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, गीता बिष्ट, गोविन्द भट्ट, ललित मनराल, कुसुम कंडवाल, सूरज लोहनी एवं मीरा बजाज आदि उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

LEAVE A REPLY