Big News बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

615
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार-   कनखल थाना क्षेत्र के पंजनेहडी गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। हवाई फायरिंग करते हुए बाइक सवार लोग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला 15 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में चार से पांच बाइकों पर सवार कुछ लोग हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि इस मामले में किसी ने भी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने खुद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी हरिद्वार अभय सिंह ने बताया कि 14-15 अगस्त की रात को बाइक सवार कुछ लोग हवाई फायरिंग करते हुए पंजनेहडी गांव में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बाइक सवार ये युवक कौन थे, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार बाइक सवार युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27