हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सौंपा 10 लाख का चेक

644
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को विधानसभा में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक श्री राकेश कुमार खाली ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम तथा आपदा से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का सहयोग मिल रहा है।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक श्री राकेश कुमार खाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी कम्पनी के द्वारा टिहरी पीएसपी 1000 मेगावाट, विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना 444 मे.वा. तथा तपोवन विष्णुगाड परियोजना 520 मे.वा. के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन गौचर को क्रियान्वित किया जा रहा है।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र भट्ट, श्री भरत सिंह चौधरी भी उपस्थित थे।