Big Breaking लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश

926
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने वर्षों पुराने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read....  एक वर्ष में 100 करोड़ रुपये टर्नओवर का लक्ष्य हासिल करेगा साइलेज फेडरेशन धन सिंह रावत

लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने प्रमुख अभियंता लोनिवि श्री हरिओम शर्मा को बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की जांच के आदेश देने के साथ-साथ प्रदेश में स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारी सुनिश्चित की जाए।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

लोनिवि मंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर उनसे पुलों के ऊपर ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ उनके डायर्वट करने के भी निर्देश दिये।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता श्री मुकेश मोहन से कहा है कि भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश की सभी जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए।