कोरोना में बेहतर कार्य करने के लिए आशाओं और आंगनबाड़ियों को मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सम्मानित।

371
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश-   कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।

भारतीय जनता पार्टी भरपूर मंडल की ओर से कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना के दौरान सरकार के दिशानिर्देशों के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी बेहतरीन सेवाएँ दी हैं। बताया कि वह स्वयं संपूर्ण विधानसभा की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मिल रहे हैं और उनके सेवा भाव को सलाम कर रहे हैं।

Also Read....  जनपद पौड़ी के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद थामा भाजपा का दामन

मौके पर ग्राम प्रधान भरपूर धर्म कुमार, मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल, नरेंद्र रावत, महिपाल सजवाण, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पीतांबर सजवाण, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जनार्दन सिंह, महेंद्र गुसाईं गुमान सिंह, कृष्णा सिंह, धीरेंद्र सिंह, तेज सिंह, मनवीर सिंह, सुरेश सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह, राजेश कुकरेती, राधेश्याम, दीपक, शिव सिंह राणा, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा