CM धामी ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण। प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश।

483

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एमडीडीए कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृत हेतु प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को सचिव एमडीडीए श्री हरवीर सिंह ने अवगत कराया कि कम्प्यूटर में दर्ज 13561 आवेदनों में से 8109 स्वीकृत किये जा चुके हैं, 1106 आवेदन निरस्त किये गये जबकि 4346 पेंडिंग हैं। मुख्यमंत्री ने पेंडिंग नक्शे के आवेदनों का तुरंत निस्तारण के निर्देश देते हुए जीरो पेंडेंसी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Also Read....  महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम, ग्राम्य विकास मंत्री ने 'भुली (BHULI)' कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अकाउंट सेक्सन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस प्रकार की 260 पत्रावलियां 4 दिन पहले की हैं। बताया कि ऐसे प्रकरणों के निस्तारण की अवधि 15 दिन निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने सचिव एमडीडीए को एमडीडीए के आय और व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Also Read....  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 39वां स्थापना दिवस मनाया; नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया

 

LEAVE A REPLY