मुख्यमंत्री से इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक ने की भेंट। प्रदेश में बिजनेस मोबलाइजेशन के संबंध में की चर्चा।

473
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक मेरठ श्री सुजय मल्लिक ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र महाप्रबंधक से स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ उद्यमियों को ऋण वितरण में सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने इंडियन बैंक के अधिकारियों से सी.एस.आर. के तहत प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में विकास में भी सहयोग की अपेक्षा की।

Also Read....  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

महाप्रबंधक  सुजय मल्लिक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि देहरादून अंचल कार्यालय के तहत इंडियन बैंक की कुल 53 शाखाएं हैं एवं कुल व्यवसाय लगभग 4100 करोड़ है जिसमें कुल जमा व्यवसाय लगभग 3000 करोड़ एवं लगभग 1100 करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं। कुल व्यवसाय में लगभग 750 करोड़ प्राथमिकता क्षेत्र हेतु ऋण वितरित किए गए हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि बैंक का देहरादून स्थित खुदरा एवं एमएसएमई ऋण प्रसंस्करण केन्द्र (आरएमपीसी) विद्यमान है। जिसमें ग्राहकों को खुदरा ऋण, गृह ऋण, कृषि ऋण औद्योगिक व्यवसाय संबंधी ऋण आदि त्वरित रूप से प्रदान किए जाते हैं। बैंक के वर्तमान व्यवसाय, बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में कार्यरत शाखाओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की भी  जानकारी दी। इसके साथ ही इंडियन बैंक द्वारा उत्तराखण्ड में कॉर्पोरेट सोशियल रेस्पोंसबिलिटी (सीएसआर) के तहत किए गए कार्यों से अवगत कराया।

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

इस अवसर पर इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक श्री दीपक कुमार, गुरेन्द्र सिंह एवं देवेन्द्र कांडपाल भी उपस्थित थे।