Big News झारखंड की विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दून के ड्राईवर ने किया दुष्कर्म

634

हरिद्वार-   झारखंड की एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि देहरादून निवासी ड्राइवर ने उससे कई बार पैसे भी लिए। अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रांची झारखंड निवासी एक महिला 2018 में घूमने के लिए हरिद्वार आई थी। उसी दौरान निजी बस चालक मोहित से जान पहचान हुई थी। महिला के वापस लौटने पर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। मार्च 2019 में मोहित लोडिंग गाड़ी लेकर पटना आया हुआ था, जहां मोहित ने महिला को मिलने के लिए बुलाया।

Also Read....  कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

कुछ दिन बाद मोहित ने महिला को फोन कर कहा कि उसकी भतीजी के दिल में छेद है, जिसके लिए उसे रुपये की जरूरत है। महिला ने 17 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। मोहित ने उसे बताया कि रोडवेज में उसकी नौकरी लगने वाली है। नौकरी लगते ही वह शादी कर लेगा। अप्रैल 2021 में कुछ रुपये लेकर उसे फिर हरिद्वार बुलाया और एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने ये भी आरोप लगाया है कि मोहित ने उसकी वीडियो और फोटो भी बनाए, जिनके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर धमकियां दे रहा है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित मोहित शर्मा निवासी वायलेट रोड, चंद्रमणि थाना क्लेमेंटाउन देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

 

LEAVE A REPLY