बड़ी खबर स्वर्ण पदक विजेता को पलाम पहुंचकर मंत्री सुबोध उनियाल ने दी बधाई

511
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश।/नरेंद्रनगर –  विधानसभा नरेंद्रनगर के पलाम गांव पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर रोहित चमोली को बधाई दी।

बता दें कि दुबई में आयोजित एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में नरेंद्रनगर विधानसभा में पलाम गांव के रोहित चमोली ने स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्षीय रोहित ने कड़े मुकाबले में मंगोलिया के ओटगोनबयार को 3-2 से हराकर यह पदक जीता। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पलाम पहुंचकर रोहित को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित ने देश और राज्य के संग नरेंद्रनगर विधानसभा का विश्व में नाम उंचा किया है। उन्होंने देश के सभी बच्चो से अपनी सोच और लक्ष्य को बड़ा रखने के लिए कहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रोहित को आगामी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कहा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, चंबा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, मंडल अध्यक्ष गजा अरविंद उनियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्रनगर नरेंद्र नेगी,

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

जिला पंचायत सदस्य रितेश चौहान, ग्राम प्रधान पलाम खुशीराम चमोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, गजेंद्र खाती आदि उपस्थित थे।