Big News सहायक लेखाकार के 662 पदों के लिए ऑनलाइनपरीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

319
Voice of Uttarakhand

आयोग के सचिव श्री संतोष बङोनी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए कुल 18,640 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे, इनमें से 15,448 अभ्यर्थियों ने अपने पत्र आयोग वेबसाइट से डाउनलोड किये। कुल 9341 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुये तथा 9299 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थिति लगभग 51 प्रतिशत रही।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

परीक्षा समाप्ति तक किसी भी स्थान पर कोई भी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की शिकायत या सूचना आयोग को प्राप्त नहीं हुयी है। श्री बङोनी ने आयोग की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आइ.टी.डी.ए. सेवाप्रदाता एजेंसीज तथा आयोग प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान