कोठियाल ने किया नौगांवखाल बाजार में विशाल जनसभा को संबोधित

491
Voice of Uttarakhand

पौड़ी।-   चौबट्टाखाल विधानसभा के नौगांवखाल बाजार में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर दर्जनों भूतपूर्व सैनिकों सहित स्थानीय ग्रामीणों व महिलाओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चौबट्टाखाल में पहली बार आगमन पर भ्रमण की शुरुवात कर्नल अजय कोठियाल ने एकेश्वर महादेव में पूजा अर्चना कर एकेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया व मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। इसके बाद नौगांवखाल बाजार के मुख्य द्वार पर आप यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी के नेतृत्व में आप

Also Read....  संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां - मुख्यमंत्री

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल का स्वागत किया। इस दौरान विशाल रैली नौगांवखाल बाजार होते हुए जनसभा स्थल पहुंची। जनसभा स्थल में पहुंचकर कर्नल अजय कोठियाल ने शहीदों को नमन कर कर्यक्रम की शुरुवात की । आप यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने बीजेपी व कांग्रेस पर निशान साधते हुये कहा कि उत्तराखण्ड में बारी बारी राष्ट्रीय पार्टियों ने लूटने का काम किया। आज तक किसी भी सरकार ने अपने किये हुये कार्यो

Also Read....  मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया। लेकिन हम अपना रिपोर्ट कार्ड देने को तैयार है। इस दौरान प्रेम शर्मा कलजुगी, आप प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, पौड़ी जोन प्रभारी शशिमोहन कोटनाला, पौड़ी विधानसभा प्रभारी मनोहर लाल पहाडी, अनीता रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read....  उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 में जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का भव्य उत्सव