सनटेक रियल्टी ने जेडीए के तहत शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना बनाई

479
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध मुंबई के प्रीमियम प्रॉपर्टी डेवलपर, सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने शहाड (कल्याण) में एक बड़े भूखंड, यानी 50-एकड़ की जमीन को विकसित करने की योजना बनाई है। कंपनी द्वारा अमर डाई केम लिमिटेड के साथ मिलकर, असेट लाइट जेडीए मॉडल के तहत इस स्थान पर एक महत्वाकांक्षी लक्जरी इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल टाउनशिप का विकास किया जाएगा। यह कंपनी द्वारा किया जाने वाला एक बेमिसाल अधिग्रहण होगा, जिससे मुंबई मेट्रोपॉलिटियन रीजन के पूर्वी उपनगरों में कंपनी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी।

आने वाले 7-8 सालों के दौरान, इस परियोजना से लगभग 9,000 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के नकदी प्रवाह तथा बैलेंस शीट को और मजबूती मिलेगी। एमएमआर के पश्चिमी उपनगरों में सनटेक रियल्टी का पोर्टफोलियो काफी मजबूत है, और अब इस परियोजना से एमएमआर के पूर्वी बाजारों में भी कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।

Also Read....  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

साल 2020 में कोविड-19 की पहली लहर के बाद से, सनटेक एमएमआर क्षेत्र में बहुमूल्य एवं अधिक अहमियत वाली परियोजनाओं के अधिग्रहण में सबसे आगे रहा है – और कंपनी आज भी इसी राह पर आगे बढ़ रही है। वास्तव में, दूसरी लहर के बाद कंपनी ने अधिग्रहण की गति को काफी तेज कर दिया है। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से यह सनटेक द्वारा किया जाने वाला चौथा अधिग्रहण होगा। शहाड (कल्याण) परियोजना से पहले, कंपनी ने वसई, वासिंद और बोरीवली में तीन परियोजनाओं का अधिग्रहण किया है, जो कुल मिलाकर 8 मिलियन वर्ग फुट के दायरे में विस्तृत है, और इस परियोजना के अधिग्रहण के बाद इसमें 10 मिलियन वर्ग फुट जुड़ जाएगा। इस प्रकार, सनटेक के पोर्टफोलियो में 18 मिलियन वर्ग फुट की वृद्धि होगी ।

Also Read....  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

इस मौके पर श्री कमल खेतान, चेयरमैन, सनटेक रियल्टी लिमिटेड, ने कहा, “हमें अमर डाई केम लिमिटेड के साथ मिलकर मूल्य-अभिवृद्धि वाली इस संयुक्त विकास योजना की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। महामारी के बाद बड़े महानगरों की सीमा के आसपास अच्छे स्थानों की मांग बढ़ रही है, और हमारी यह परियोजना लोगों की इसी प्रवृत्ति के अनुरूप है। हमें एमएमआर के पूर्वी क्षेत्र, यानी शहाड (कल्याण) जैसे आगामी माइक्रो मार्केट में प्रवेश की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। कुल मिलाकर बाजार का रुझान बेहतरीन गुणवत्ता और अच्छी तरह से फंडिंग प्राप्त करने वाली रियल एस्टेट कंपनियों के पक्ष में है, और सनटेक को इस प्रवृत्ति का काफी फायदा मिला है, जो रिटर्न के बेहद आकर्षक अवसरों के साथ अपने व्यापार पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहा है। इस माइक्रो मार्केट में हम ऐतिहासिक परियोजना के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इसके लिए कंस्ट्रक्शन एवं डेवेलोपमेंट की अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का उपयोग करेंगे।”

Also Read....  रामनगर की गलियों से दोहरा शतक और UPL ट्रॉफी तक,नीलम भारद्वाज की अनकही दास्तान