धूमधाम से मनाया गया अखिल हिन्दू वाहिनी का स्थापना दिवस

477

यमकेश्वर –  उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जन्मस्थली यमकेश्वर उत्तराखण्ड मे अखिल हिन्दू वाहिनी का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया।

आयोजन का शुभारंभ अखिल हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया और इस अवसर पर भव्य यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ जिसमे संगठन की सुख, समृद्धि, विकास एवं विस्तार के लिए संकल्प लिया गया। साथ ही देवीभूमि की रोटी, बेटी एवं चोटी के संरक्षण के लिए भी संकल्प लिया गया। और कोरोना काल मे दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थना की गयी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की आगामी विधानसभा चुनाव मे पुनः विजय के संकल्प लिया गया।
हिन्दुत्व के सजग प्रहरी, राज्य संस्थापक एवं अखिल हिन्दू वाहिनी उत्तराखण्ड के संस्थापक सदस्य एवं मुख्य संरक्षक स्वामी दर्शन भारती जी कहा कि वाहिनी का मुख्य उद्देश्य देवभूमि मे रोटी, बेटी और चोटी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित होकर सदेव तत्पर रहना है।

Also Read....  प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मुख्य अतिथि, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सासंद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने अखिल हिन्दू वाहिनी के संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। और कहा कि अन्य संस्थाओं को भी अखिल हिन्दू वाहिनी की तरह देवभूमि की संस्कृति एवं धर्म के संरक्षण व संवर्धन के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। जिससे देवभूमि की संस्कृति को बचाया जा सके।

Also Read....  दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

इस अवसर पर अखिल हिन्दू वाहिनी उत्तराखण्ड के संयोजक सुधीर बडोला अध्यक्ष अनिल नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पयाल संगठन मंत्री ललित नैनवाल प्रचार मंत्री ललित ओझा, दिलीप बिष्ट, पुनित नौटियाल, हरदीप कैन्तुरा, आशीष राणा, विजेंद्र पयाल, विमल पयाल, एवं अन्य राजनीतिक दलों, स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला कीर्तनमंडली आदि लोग उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग, कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय

LEAVE A REPLY