Big Breaking News अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

372
Voice of Uttarakhand

प्रयागराज-  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत हो गई है। प्रयागराज में हुए है उनकी मौत। बताया जा रहा है कि नरेंद्र गिरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुए है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र गिरी का शव बाग़म्बरी मठ के उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रयागराज के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी इस बात की तफसीस कर रहे है कि कंही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या तो नही की। बताया जा रहा है कि आज भी नरेंद्र गिरी अपने कई शिष्यों से मिले। उनके अनुयायी भी कल और आज दिन भर उनसे मिलते रहे और अचानक ही देर शाम को कमरे में उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

चर्चा है कि पिछले दिनों हरिद्वार कुम्भ के दौरान नरेंद्र गिरी का अपने ही शिष्य महंत आनंद गिरी से विवाद हो गया था और उन्होंने आनंद गिरी को अखाड़े से और मठ दोनों जगह से निष्काषित कर दिया था। नरेंद्र गिरी की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं है।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प