उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति का पहला अधिवेशन 16 अक्टूबर 2021 को देहरादून में

325
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति का पहला एक दिवसीय अधिवेशन 16 अक्टूबर को देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में होगा। अधिवेशन का मुख्य बिंदु उत्तराखंड में लघु एवं कुटीर उद्योगों के  वर्तमान स्थिति, उनकी चुनौतियां एवं उन चुनौतियों के निवारण हेतु पहल पर मुख्य रूप से देश और दुनिया के आए हुए मेहमान चिंतन मंथन करेंगे एवं अपना सुझाव देंगे।

इस अधिवेशन मे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड एंटरप्रेन्योर्स“ (फेड यूके) को भी लांच किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड एंटरप्रेन्योर्स“ (फेड यूके) के माध्यम से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लघु एवं कुटीर उद्योगों को लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी स्टार्टअपस, एसएमई और एमएसएमई से जुड़े हुए लोगों को अपनी सदस्यता देकर स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उत्तराखंड के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

इस अधिवेशन में सिंगापुर, मलेशिया, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, दुबई, ओमान, मस्कत एवं बहरीन आदि देशों मे स्वरोजगार  एवं रोजगार कर रहे उत्तराखंड के लोग अपनी भागीदारी वर्चुअल माध्यम से देगें।

Also Read....  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के सचिव श्री जगदीश भट्ट ने कहा कि हम उत्तराखंड में विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योगों को विश्व स्तर पर ले जाना चाहते हैं। उत्तराखंड के लिए यह लघु एवं कुटीर उद्योग स्वरोजगार का एक व्यापक व्यवस्था बन सकता है जिसके अंतर्गत हम लाखों लोगों को स्वरोजगार मुहैया करा सकते हैं।  मुख्य रूप से देखा जाए तो लघु एवं कुटीर उद्योग के अंतर्गत दूध उत्पादन, सेव एवं अन्य फलों की खेती,  मशरूम  का उत्पादन,  सब्जी एवं मसालों की खेती, चाय का उत्पादन, मीट उद्योग, मछली पालन, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, पर्यटन उद्योग, रेस्टोरेंट एवं कैफिटेरिया, हथकरघा एवं हस्तशिल्प आदि व्यवसाय प्रमुख है। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति इन सभी लघु एवं कुटीर उद्योगों को एक ऐसे नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रही है जिसमें सभी किसान भाइयों को एवं जो भी उत्तराखंड के स्टार्टअप और इन्नोवेटर एंटरप्रेन्योर्स हैं उन सभी को भरपूर मौका मिले एवं अपने उद्योग से अच्छा मुनाफा कर प्रदेश के लोगों को रोजगार दे और उत्तराखंड को समृद्ध बनाएं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

श्री जगदीश भट्ट ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योर्स को कोई भी मदद चाहिए तो उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति उस व्यक्ति के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और उनके आवश्यकता अनुसार मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान भाइयों को अपने उत्पाद को रखने के लिए वेयरहाउस की दिक्कतें हो या फिर कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मुहैया कराना हो उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति अपने नेटवर्क के माध्यम से प्रदेश के हर जिले में वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज की समस्याओं को दूर करेगा साथ ही साथ अगर किसी किसान भाई को उनके उत्पाद की मार्केटिंग करनी हो तो उसके लिए भी समिति के सदस्य मार्केटिंग की सुविधा मुहैया कराएंगे। वहीं दूसरी ओर लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े हुए व्यक्ति को कोई सरकारी क्लीयरेंस की समस्या हो या फिर वित्तीय समस्या हो, समिति के लोग इन समस्याओं को दूर करेंगे। यदि जरूरत हुई तो सभी किसान भाई एवं स्टार्टअप से जुड़े हुए लोगों के लिए उनके क्षेत्र से जुड़े ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी ताकि उनका जो भी व्यवसाय है उसमें अपना लक्ष हासिल कर सके।

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति का यह पहला अधिवेशन उत्तराखंड के लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा एवं उत्तराखंड जन विकास समिति से जुड़े हुए सभी लोगों को सशक्त और सक्षम बनाया जाएगा ताकि वे अपने खेती एवं अन्य संसाधनों का अच्छे से इस्तेमाल कर अधिक से अधिक उपज ले सके। वही सेवा क्षेत्र से जुडे़ हुऐ लोग वैश्विक स्तर पर अपने उपभोक्ता को अच्छी सुविधा दे सकते हैं और उन सुविधाओं के एवज में अपनी कमाई कर सकते हैं।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के पदाधिकारी श्री संजय उनियाल ’प्रेसिडेंट’, श्री दिग्विजय भंडारी ’वाइस प्रेसिडेंट’, श्री तारा दत्त शर्मा ’ज्वाइंट सेक्रेट्री’, श्री जयदेव कैंथोला ’जॉइंट सेक्रेटरी,’ श्री तारा दत्त भट्ट ’ट्रेजरार’, श्री गिरिजा किशोर पांडे ’ज्वाइंट सेक्रेट्री’, श्री बसंत पांडे ’एडवाइजर’, श्री महेश भट्ट ’एडवाइजर’ श्री रवि डबराल, श्री सुनील थपलियाल, श्री बीएन बलोदी, श्री रमेश शर्मा एवं श्री जी बी शर्मा सामिल है जो इस मिशन को पूरा करने में लगे हुए है।