बड़ी खबर CM बोले, जरूरत हुई तो महंत नरेंद्र गिरी की मौत की कराएंगे सीबीआई जांच

422
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जरूरत होगी तो महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच भी की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में सरकार हर तरह की जांच को तैयार है।

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मृत्यु बेहद दुख का विषय है। साथ ही इसकी जांच भी पुख्ता होना चाहिए। उनकी सरकार के स्तर से जांच को लेकर जो भी जरूरी कदम और यूपी पुलिस को सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो मामले की सीबीआई जांच भी होनी चाहिए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

कोरोना संक्रमण के साए में हुए महाकुंभ में सभी शाही स्नान कराने पर श्रीमहंत नरेंद्र गिरी अड़ गए थे। उनकी हठ के आगे सरकार की कम स्नान कराने की मंशा पर पानी फिर गया था। महाकुंभ 2021 पर एक साल पहले ही कोरोना का साया मंडराने लगा था। पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के चलते महाकुंभ कराए जाने पर भी संशय खड़े होने लगे थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ