एसजेवीएन लिमिटेड एवं यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हि.प्र.विश्‍वविद्यालय के मध्‍य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

340
Voice of Uttarakhand

देहरादून–  भारत के माननीय प्रधानमंत्री,  नरेन्‍द्र मोदी के कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण के विज़न के अनुरूप एसजेवीएन लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हि.प्र.विश्‍वविद्यालय के साथ एमओयू किया।  श्री नन्‍द लाल शर्मा अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि यह समझौता इस बात का भी प्रमाण है कि एसजेवीएन देश के छात्रों को कौशल विकास के अवसर प्रदान करके समाज के समग्र विकास और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

इंस्‍टीट्यूट के छात्रों की क्षमता विकास तथा औद्योगिक क्षेत्र के अनुभव के अवसर उपलब्‍ध करवाने के उद्देश्‍य से समझौता ज्ञापन पर एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक, श्री डी.पी.कौशल तथा इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, हि.प्र.विश्‍वविद्यालय के निदेशक, श्री पी.एल.शर्मा ने आज एसजेवीएन कारपोरेट मुख्‍यालय में हस्‍ताक्षर किए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

 शर्मा ने आगे बताया कि यह समझौता ज्ञापन न केवल नए प्रौद्योगिकी स्नातकों की क्षमता में वृद्धि करेगा, अपितु उनके कौशल विकास में एक मील का पत्‍थर साबित होगा।  छात्रों का यह अनुभव इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की विभिन्न विधाओं में संयुक्त अनुसंधान एवं नई खोजों को भी बढ़ावा देगा।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया