Big News महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलबीर गिरि बाघंबरी होंगे

356

हरिद्वार –  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के रूप में बलबीर गिरि बाघंबरी मठ की गद्दी संभालेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की।

निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने गुरुवार को हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की। पत्रकार वार्ता में महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि निरंजनी अखाड़े में बाघंबरी मठ में संचालन के लिए बोर्ड बनाया जा रहा है।अखाड़े के हित और मर्यादा में कार्य करवाने के लिए उक्त बोर्ड बनाया जा रहा है। जिसमें पांच लोग शामिल होंगे। षोडशी भंडारे से पहले बोर्ड का गठन होगा। बताया कि गुरुवार को निरंजनी अखाड़े में अखाड़े के पंचों की बैठक में यह निर्णय लिया गया
सीबीआई टीम प्रयागराज रवाना

Also Read....  कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण

वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हरिद्वार पहुंची सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गुरुवार को आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। इससे पहले सीबीआई ने आंनद गिरि से करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।

Also Read....  ऊर्जा  क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए रणनीतिक जनसंपर्क जरूरी: कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों का मत।

LEAVE A REPLY