बड़ी खबर हरिद्वार में हिरासत में लिए बदमाश ने मारी सिपाही को गोली,

541
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   हरिद्वार में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। फरीदाबाद पुलिस डकैती के एक मामले में बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी। यहां हरियाणा पुलिस के जवानों ने 4 बदमाशों को घेर लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने अपनी जुराब से पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली हरियाणा क्राइम ब्रांच के सिपाही संदीप के सिर पर जा लगी, जिससे संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया है जबकि गोलीबारी के दौरान एक बदमाश भाग निकला।

मुठभेड़ के दौरान सिपाही की मौत की खबर मिलते ही हरियाणा व उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह और शहर कोतवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और हरियाणा क्राइम ब्रांच से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को दबिश देने की सूचना नहीं दी थी। एसएसपी रावत ने घटना की जांच के आदेश एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को दिए हैं। फरार बदमाश की तलाश में हरिद्वार पुलिस ने बॉर्डर की नाकेबंदी कर रात भर अभियान चलाया।