मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा

417
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देर सायं फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म ’मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारां को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने  कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना  रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा